You are currently viewing मानव अधिकार प्रोटेक्शन का जिला बोकारो झारखण्ड में संगठन विस्तार, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

मानव अधिकार प्रोटेक्शन का जिला बोकारो झारखण्ड में संगठन विस्तार, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

मानव अधिकार प्रोटेक्शन का बोकारो में संगठन विस्तार, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति बोकारो (झारखंड)। मानव अधिकार प्रोटेक्शन संगठन के तत्वावधान में बोकारो जिले में संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में नए सदस्यों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस सदस्यता अभियान का नेतृत्व महिला विंग की ओर से श्रीमती बासमती देवी एवं श्री सुनील जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम बोकारो जिला अध्यक्ष श्री पंकज गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें जिले की संगठनात्मक टीम का विस्तार किया गया। इस अवसर पर संगठन की कोर कमेटी की उपस्थिति में नए पदाधिकारियों की विधिवत नियुक्ति की गई। कार्यक्रम में धनबाद जिले से पधारे सुनील यादुवंशी जी को जिला संगठन सचिव तथा नीरज कुमार सिंह को जिला सचिव नियुक्त किया गया। प्रदेश नेतृत्व के बयान प्रदेश प्रभारी श्री सुदिष्ट कुमार ने कहा कि “मानव अधिकार प्रोटेक्शन झारखंड में केवल संगठन नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ रहा है। बोकारो में हुआ यह संगठन विस्तार साबित करता है कि आम जनता मानव अधिकारों को लेकर जागरूक हो रही है और उत्पीड़न व भ्रष्टाचार के खिलाफ संगठित होकर आवाज उठाने को तैयार है।” प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्णा नन्दन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “संगठन का लक्ष्य हर वार्ड, पंचायत और प्रखंड तक पहुँच बनाकर आम नागरिक को उसके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, इसके लिए मानव अधिकार प्रोटेक्शन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।” प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह ने कहा कि “महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा संगठन की प्राथमिकता है। महिला विंग को हर जिले में मजबूत किया जा रहा है ताकि शोषित, पीड़ित और कमजोर वर्ग की महिलाओं को न्याय मिल सके और वे निडर होकर अपनी बात रख सकें।” वक्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि मानव अधिकार प्रोटेक्शन झारखंड को भ्रष्टाचार व उत्पीड़न मुक्त समाज बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है और संगठन का विस्तार वार्ड से जिला स्तर तक तेजी से किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश जिला सचिव श्री सुशील सिंह सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply