मानव अधिकार प्रोटेक्शन संगठन की एक ऐतिहासिक, निर्णायक एवं उत्साहपूर्ण बैठक संगठन के मुख्यालय, जिला फिरोजाबाद में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र कुमार वर्मा ने की। विशेष संयोग यह रहा कि आज उनका जन्मदिन भी था, जिसे उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई देकर संगठनात्मक एकता और सौहार्द का संदेश दिया। बैठक के आरंभ में संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता की सक्रिय, निर्भीक और जनपक्षीय कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्हें अनेकों फूलमालाएँ पहनाकर जोरदार और ऐतिहासिक अभिनंदन किया। पूरा वातावरण “मानव अधिकार जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। बैठक में सर्वसम्मति से रजनीश यादव (निवासी—फिरोजाबाद) को संगठन का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ने उन्हें प्रमाण-पत्र भेंट कर जिम्मेदारी सौंपी। इसी क्रम में दिनांक 21 दिसम्बर 2025 को जिला बीकानेर (राजस्थान) में आयोजित प्रगति संकल्प समारोह में मानव अधिकार प्रोटेक्शन के पदाधिकारियों को प्रदान किए गए प्रशस्ति-पत्रों का वितरण भी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ने कहा— यह फूलमालाएँ मेरे सम्मान से अधिक उस विश्वास की प्रतीक हैं, जो संगठन के कार्यकर्ताओं ने मानव अधिकार प्रोटेक्शन पर जताया है। हमारा संकल्प है कि किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। संगठन अब निर्णायक भूमिका में है और मानवाधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी। संगठन की असली ताकत उसकी संख्या नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और उद्देश्य के प्रति प्रतिबद्धता है। मानव अधिकार प्रोटेक्शन हर पीड़ित की आवाज़ बनने के लिए संकल्पित है और हम निरंतर संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए कार्य करते रहेंगे। रजनीश यादव ने कहा—आज जिस विश्वास के साथ मुझे यह जिम्मेदारी दी गई है, वह मेरे लिए प्रेरणा है। मैं पूरी ईमानदारी से संगठन को मजबूत करने, पीड़ितों की आवाज़ बनने और राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में मानव अधिकार प्रोटेक्शन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का कार्य करूंगा। बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित हरिनिवास गुप्ता, नरेंद्र कुमार गुप्ता, अम्बरीष उपाध्याय, विष्णु गुप्ता, मनीष वर्मा, कालेबाबू, श्रीचंद्र प्रजापति, सी-न्यूज़ के ब्यूरो चीफ सलीम कुरेशी, रजनीश यादव, श्रीकृष्ण वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।