ग्वालियर। 24 जनवरी शनिवार को GYMC क्लब अचलेश्वर मंदिर के पास में मानव अधिकार प्रोटेक्शन मध्यप्रदेश की ग्वालियर इकाई द्वारा जनहित में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन फीता काटकर ग्वालियर पूर्व विधानसभा से विधायक सतीश सिकरवार ने करते हुए कहा कि जनहित में शिवर का लाभ वार्ड स्तर पर लगाना चाहिए जिससे सभी आम लोगों को भी इसका उचित लाभ हो सके शिविर में आए मरीजों व डाक्टरों से भी विधायक श्री सिकरवार ने चर्चा कर हालचाल जाना शिविर के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र झा, संरक्षक ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन एवं जिलाध्यक्ष अध्यक्षा रेखा गंभीर ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
शिविर में डॉ जे सी गर्ग बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ राहुल गुप्ता फेफड़े ओर क्षय दमा रोग विशेषज्ञ, डॉ विनय गोस्वामी हड्डी, जोड़ विशेषज्ञ, डॉ प्रतीक जैन दंत चिकित्सक मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उचित सलाह दी प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र झा ने बताया कि शिविर में करीब 90 मरीजों ने संबंधित रोगों का रोग परीक्षण कराकर उचित परामर्श निःशुल्क प्राप्त किया उन्होंने बताया कि हमारा जनहित के कार्यों में लगातार प्रयास चलता रहता है।
कार्यक्रम में विनय जैन पुष्प महासचिव अंकित जैन मोहित शर्मा प्रभात चतुर्वेदी, मयंक झा सहित मानव अधिकार प्रोटेक्शन ग्वालियर की पूरी टीम उपस्थित रही।
