फिरोजाबाद में घनश्याम गुप्ता का भव्य स्वागत, बोले— सम्मान और अधिकार से ही मजबूत होगा समाज
सीवी गेस्ट हाउस में DG 10 G Wellness प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा किया गया अभिनंदन, जनसेवा के लिए लिया संकल्प -
सीवी गेस्ट हाउस, फिरोजाबाद में मानव अधिकार प्रोटेक्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता का DG 10 G Wellness प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कंपनी के एमडी अजीत चौहान, डायरेक्टर कुनाल वर्मा एवं कंपनी के समस्त साथियों ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने घनश्याम गुप्ता द्वारा मानव अधिकारों की रक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उनके नेतृत्व को प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर अपने संबोधन में घनश्याम गुप्ता ने कहा यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि उस संघर्ष और सोच का सम्मान है जो हर व्यक्ति के अधिकार और सम्मान के लिए खड़ी होती है। DG 10 G जैसी संस्थाएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही हैं, जो सराहनीय है। आज के समय में सबसे बड़ी जरूरत है— स्वास्थ्य और विश्वास।
और मुझे यह देखकर खुशी हुई कि DG 10 G Wellness प्राइवेट लिमिटेड न केवल व्यापार कर रही है, बल्कि लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का मिशन लेकर आगे बढ़ रही है। मैंने खुद इनके प्रोडक्ट्स और काम करने के तरीके को करीब से देखा है। क्वालिटी में ईमानदारी है - लोगों के स्वास्थ्य की सच्ची चिंता है - और हर व्यक्ति को आगे बढ़ाने का एक सशक्त अवसर है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूँ— अगर आप अपने और अपने परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सही विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो DG 10 G के प्रोडक्ट्स एक भरोसेमंद कदम हो सकते हैं। मेरा सभी साथियों से आग्रह है— खुद इस्तेमाल करें - अनुभव लें - और सही चीज़ को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। याद रखिए— स्वास्थ्य ही असली धन है। और सही चुनाव ही उज्जवल भविष्य की पहचान है।
