धनबाद झारखण्ड
हजारीबाग के विष्णुगढ़ में मासूम बेटी सुमन कुमारी के साथ रामनवमी के दिन हुए जघन्य दुष्कर्म एवं निर्मम हत्या के विरोध में आज धनबाद जिले में मानव अधिकार प्रोटेक्शन झारखण्ड प्रदेश कमेटी के नेतृत्व में जोरदार पैदल आक्रोश मार्च निकाला गया।
रैली में शामिल सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “न्याय दो-न्याय दो” के नारे लगाए और प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।
प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा नन्दन सिंह ने कहा कि
यह घटना पूरे समाज के लिए कलंक है। यदि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा नहीं दी गई, तो संगठन प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन करेगा।”
प्रदेश प्रभारी सुदिष्ट कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि
पुलिस की निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मानव अधिकार प्रोटेक्शन हर हाल में पीड़िता को न्याय दिलाकर रहेगा। प्रदेश संगठन मंत्री संगीत सिंह एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह ने भी प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि
“महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।”
जिला स्तर के पदाधिकारियों में सुनील यदुवंशी (जिला संगठन सचिव), नीरज सिंह (जिला सचिव), इश्तियाक अहमद (धनबाद), सुशील सिंह (जिला उपाध्यक्ष), स्वरूप राय (प्रदेश सचिव), राजीव जी (जोड़ापोखर मंडल अध्यक्ष), नसीम जी (जिला संगठन मंत्री), सुल्तान अंसारी (गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष), आसिफ अंसारी (प्रखंड सचिव) सहित अन्य नेताओं ने एक स्वर में घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। महिला कार्यकर्ताओं में सुशीला देवी, शीला देवी, जयंती देवी, सत्य देवी, पुनीता सिंह, उर्मिला देवी, पिंकी देवी, बबली देवी, अंजू देवी, अनु देवी, सोमा देवी, रीता देवी, मिठू देवी, आरती देवी, प्रतिमा देवी, वैजयंती माला, रूबी देवी सहित सैकड़ों महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही।
संगठन ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और पीड़िता को न्याय नहीं मिला, तो यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा तथा इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
