You are currently viewing मानव अधिकार प्रोटेक्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ने आज पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री रविशंकर प्रसाद से शिष्टाचार भेंट कर एक धोखाधड़ी एवं संदिग्ध बैंक लेन-देन के मामले में पीड़ित की समस्या से अवगत कराया।

मानव अधिकार प्रोटेक्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ने आज पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री रविशंकर प्रसाद से शिष्टाचार भेंट कर एक धोखाधड़ी एवं संदिग्ध बैंक लेन-देन के मामले में पीड़ित की समस्या से अवगत कराया।

फिरोजाबाद : मानव अधिकार प्रोटेक्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ने आज पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री रविशंकर प्रसाद से शिष्टाचार भेंट कर एक धोखाधड़ी एवं संदिग्ध बैंक लेन-देन के मामले में पीड़ित की समस्या से अवगत कराया। इस अवसर पर पीड़ित मो. फरमान अंसारी, उम्र लगभग 24 वर्ष, पुत्र मो. सुल्तान अंसारी, निवासी असरफ गंज, गली नंबर–3, थाना रसूलपुर, जनपद फिरोजाबाद उपस्थित रहे। वर्तमान में उनकी दुकान जमीला मैरिज होम के पास, रामगढ़ रोड, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद स्थित है। पीड़ित “खुशी डिस्ट्रीब्यूटर्स” नाम से प्रोप्राइटरशिप फर्म का संचालन करते हैं, जिसमें अंग्रेजी दवाओं का व्यापार किया जाता है। उनका करंट अकाउंट एक्सिस बैंक शाखा हनुमान गंज, फिरोजाबाद में संचालित है। पीड़ित ने बताया कि उनके परिचित मोहम्मद जुवैर पुत्र अफतार अली, निवासी उर्दू नगर, दीदामई, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद ने अपने पिता के कैंसर से पीड़ित होने का हवाला देकर आर्थिक सहायता हेतु भावनात्मक दबाव बनाया और मकान के सौदे की बयाना राशि पीड़ित के बैंक खाते में जमा कराने का अनुरोध किया, जिसे मानवीय आधार पर स्वीकार कर लिया गया। दिनांक 28 अगस्त 2025 को पीड़ित के खाते में ₹8,00,000/- जमा हुए, जिसे पीड़ित ने दो सेल्फ चेक के माध्यम से मोहम्मद जुवैर को दे दिया। इस दौरान नौशाद पुत्र इसराज, निवासी कोहिनूर रोड, थाना रामगढ़ भी मौजूद था। इसके पश्चात पीड़ित के खाते से संदिग्ध लेन-देन के संदेश आने लगे। दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को ₹8,00,000/- का संदिग्ध ट्रांजैक्शन होल्ड पर होने का संदेश प्राप्त हुआ, जिसके बाद खाते में भारी अंतर दिखाई दिया। बैंक से जानकारी करने पर बताया गया कि खाते से छेड़छाड़ की गई है तथा खाते को फ्रीज कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री रविशंकर प्रसाद ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए। मानव अधिकार प्रोटेक्शन एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित को शीघ्र न्याय दिलाया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply