You are currently viewing पसीना वाले हनुमान मंदिर पर भव्य नेजा चढ़ा, घनश्याम गुप्ता ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की की सराहना

पसीना वाले हनुमान मंदिर पर भव्य नेजा चढ़ा, घनश्याम गुप्ता ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की की सराहना

मानव अधिकार प्रोटेक्शन, उत्तर प्रदेश पसीना वाले हनुमान मंदिर पर भव्य नेजा चढ़ा, घनश्याम गुप्ता ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की की सराहना फिरोजाबाद ग्राम चंद्रवार, जिला फिरोजाबाद स्थित पसीना वाले हनुमान मंदिर पर आज आस्था और श्रद्धा के साथ नेजा चढ़ाया गया। इस पावन अवसर पर मानव अधिकार प्रोटेक्शन उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री श्रीचंद्र जी के नेतृत्व में संगठन की टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता का टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर थाना प्रभारी बसई मोहम्मदपुर, फिरोजाबाद अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे और उन्होंने पूरे कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखा। राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ने पुलिस प्रशासन द्वारा की गई उत्कृष्ट सुरक्षा व्यवस्था की जमकर सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे धार्मिक आयोजनों में पुलिस की सतर्कता और समर्पण समाज में विश्वास और सुरक्षा का माहौल मजबूत करता है। बसई मोहम्मदपुर पुलिस टीम ने जिस जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य किया, वह प्रशंसनीय है।” कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्रीय नागरिकों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

Leave a Reply