* आगरा - घनश्याम गुप्ता द्वारा आज मानव अधिकार प्रोटेक्शन के राष्ट्रीय महासचिव कार्यालय रायवा, भरतपुर रोड, जिला आगरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संगठन द्वारा अब तक किए गए जनहित कार्यों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई।
* इस अवसर पर दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष रामसेवक प्रजापति ने कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
* राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ने कहा कि मानव अधिकार प्रोटेक्शन का उद्देश्य केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और अधिकार पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर पीड़ितों की आवाज उठाने, भ्रष्टाचार एवं अन्याय के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करने तथा संगठन की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
* निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।
* कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट आलोक गुप्ता, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष रामसेवक प्रजापति सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
* “न्याय, समानता और मानवता के लिए निरंतर संघर्ष ही हमारा संकल्प है।
