You are currently viewing पिपलेश्वर महादेव मंदिर से छैलबिहारी गेस्ट हाउस तक निकली विशाल कलश यात्रा, प्रशासन की रही चाक-चौबंद व्यवस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता रहे शामिल

पिपलेश्वर महादेव मंदिर से छैलबिहारी गेस्ट हाउस तक निकली विशाल कलश यात्रा, प्रशासन की रही चाक-चौबंद व्यवस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता रहे शामिल

फिरोजाबाद। श्रीमद् भागवत कथा के पावन आयोजन के उपलक्ष्य में आज पिपलेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ प्रारंभ की गई। यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई छैलबिहारी गेस्ट हाउस पहुंची, जहां श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इस भव्य शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। इस अवसर पर मानव अधिकार प्रोटेक्शन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता भी शोभायात्रा में शामिल हुए और श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भावना एवं संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं तथा समाज को एकता के सूत्र में बांधते हैं।आयोजक प्रशांत गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारे और आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने का एक पावन माध्यम है। हम सभी का प्रयास है कि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस कथा से जुड़कर धर्म एवं संस्कृति के प्रति जागरूक हों। वहीं आयोजक रजत गुप्ता ने कहा कि हम सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से इस पावन आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए संकल्पित हैं। दिनांक 14 अप्रैल 2026 तक चलने वाली इस श्रीमद् भागवत कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए कथा श्रवण एवं भंडारे की समुचित व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर वार्ड नंबर 27 के पार्षद हरिओम गुप्ता द्वारा शोभायात्रा मार्ग एवं कार्यक्रम स्थल पर सफाई, सजावट एवं रंगोली की अत्यंत सुंदर व्यवस्था कराई गई, जिसकी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। पार्षद हरिओम गुप्ता ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में स्वच्छता एवं सुंदर व्यवस्था हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सफाई, सजावट एवं रंगोली की विशेष व्यवस्था कराई गई है। ऐसे पावन आयोजनों में सेवा करने का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। साथ ही थाना दक्षिण पुलिस के थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा एवं यातायात की बेहद सुदृढ़ एवं सराहनीय व्यवस्था की गई, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सकी। श्रद्धालुओं एवं आयोजकों द्वारा पुलिस प्रशासन के इस उत्कृष्ट सहयोग की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। आयोजकों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन दिनांक 14 अप्रैल 2026 तक निरंतर चलेगा। कथा के समापन उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस भव्य कलश शोभायात्रा में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया।

Leave a Reply